Nainital News: भवाली में रोडवेज चालक को सेवानिवृत्त पर दी विदाई
नैनीताल, सितम्बर 1 -- Nainital News: भवाली। उत्तराखंड परिवहन निगम के भवाली डिपो में चालक पद पर करीब 30 वर्ष छह माह की सेवा पूरी करने के बाद हरभजन सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर रोडवेज कर्मचारियों की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।हरभजन सिंह ने अपने सेवाकाल का अधिकांश समय भवाली डिपो में बिताया। इस दौरान उन्होंने परिवहन निगम के विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन करते हुए यात्रियों को अपनी सेवाएं दीं। सहकर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल, कार्यशैली और व्यवहार की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।समारोह में सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी, वरिष्ठ लिपिक महेश जोशी, उमेश कांडपाल, सतनाम सिंह, एलडी पालीवाल, हेम बेलवाल, चंद्रकांत, अखिलेश जोशी समेत डिपो के चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.