Nainital News: भवाली में मां के जयकारों संग निकली दुर्गा शोभायात्रा
नैनीताल, अक्टूबर 20 -- Nainital News: भवाली। देवी मंदिर भवाली में आयोजित पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का मंगलवार को मां दुर्गा की शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के डोले के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में स्थानीय महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मां के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के तत्वावधान में 16 से 20 अक्तूबर तक आयोजित महोत्सव के अंतिम दिन सुबह देवी मंदिर में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Almora News: दुर्गा की मूर्ति का हुआ विसर्जन, रामलीला जारी यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.