नैनीताल, अगस्त 17 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। भवाली में रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से रामलीला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बालम सिंह मेहरा को अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद कपिल को उपाध्यक्ष, हरिशंकर कांडपाल को कोषाध्यक्ष और संजय जोशी को महासचिव चुना गया। महेश जोशी और गणेश पंत को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में महिला समिति का भी गठन किया गया। समिति में महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए रामलीला आयोजन में सहयोग करने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 25 अगस्त से सुंदरकांड के आयोजन के साथ रामलीला की तालीम शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: सुरेश चौथी बार बने रामलीला कमेटी अध्यक्ष पहले नवरात्र से रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। इस दौरान वरि...