Nainital News: भवाली में धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को भवाली के सेनेटोरियम स्थित वाल्मीकि मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूजा-अर्चना और सम्मान समारोह के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आकर्षक झांकियों, बैंड-बाजे और छोलिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। वाल्मीकि नगर सभा के अध्यक्ष लालसा के नेतृत्व में सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने मुख्य अतिथि और डॉ. शशिबाला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। यह भी पढ़ें- Nainital News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा दोपहर में मंदिर से शोभायात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.