नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नगर में शुक्रवार से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह से श्रद्धालु मां के दर्शनों को पहुंचते रहे। 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इस दौरान भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, धुनुची आरती, गरबा और झोड़ा नृत्य समेत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नंदा सुनंदा कमेटी के अध्यक्ष मनीष साह ने बताया कि शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। दोपहर 2.30 बजे मातृशक्ति की ओर से भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम छह बजे आरती और भोग का कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में भव्य कलश यात्रा के साथ 70वां दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू मां दुर्गा...