Nainital News: भवाली में जेसीबी की लापरवाही से टूटी पेयजल लाइनें, 15 परिवारों की जलापूर्ति ठप
नैनीताल, अगस्त 20 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नगर के रामगढ़ रोड स्थित सीएचसी के पास जेसीबी मशीन से कराए जा रहे कार्य के दौरान जल संस्थान की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे आसपास के करीब 15 परिवारों के कनेक्शन टूट गए और उन्हें पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।जल संस्थान के जेई गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि प्रांतीय खंड लोनिवि नैनीताल की ओर से बिना पूर्व सूचना दिए जेसीबी से कार्य कराया गया, जिससे 15 उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन टूटने के कारण क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, प्रांतीय खंड लोनिवि के एई प्रकाश पंत ने बताया कि मौके पर पाइपलाइन मानकों के अनुरूप नहीं डाली गई है। यह भी पढ़ें- Champawat News: छतार वार्ड में थमने का नाम नहीं ले रहा है पेयजल संकट उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.