नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नगर में शनिवार को 248वें साप्ताहिक सामूहिक सनातनी हिंदू एकता मंगलमय मिलन कार्यक्रम के तहत जन जागरण आध्यात्मिक अभियान यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में करीब 250 से 300 श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे नगर पालिका मैदान में एकत्रीकरण के साथ हुई। इसके नगर पालिका मैदान से जन जागरण आध्यात्मिक अभियान यात्रा निकाली गई। यात्रा मल्ली बाजार, मुख्य बाजार, भवाली मुख्य चौराहा और रानीखेत रोड होते हुए पौराणिक देवी मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान राम के जयकारे लगाए। देवी मंदिर में सामूहिक श्री हनुमान चालीसा अमृत पाठ किया गया। हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद दोपहर दो बजे से मंदिर परिसर में भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। का...