Nainital News: भवाली में खाली भूमि पर दुकानें और शौचालय बनाएगी पालिका
नैनीताल, अक्टूबर 23 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नगर पालिका भवाली की बोर्ड बैठक शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या की अध्यक्षता में पालिका सभागार में हुई। जिसमें पालिका की आय बढ़ाने के साथ ही शहर में सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भीमताल रोड स्थित धनुष पार्क वाली पालिका की खाली जमीन पर दुकानें और शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा दाखिल खारिज नामांतरण के मामलों का अनुमोदन किया गया और सितंबर 2026 तक के आय-व्यय के बजट को मंजूरी दी गई। पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य ने कहा कि पालिका की आय बढ़ाने के उद्देश्य से भीमताल रोड स्थित जमीन पर दुकानों और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे पालिका की आय में बढ़ोतरी के साथ ही स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए जल्द ही एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.