Nainital News: भवाली में खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
नैनीताल, अक्टूबर 20 -- Nainital News: भवाली। रामगढ़ रोड पर सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे बाइक टकराने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में बाइक चला रहे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात रामगढ़ रोड पर ट्रक संख्या यूके04सीबी-1944 सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और चालक समीर (28) पुत्र अब्दुल अकील निवासी रेहड़, भवाली उसके पीछे फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया गया। डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.