Nainital News: भवाली में आवारा मवेशियों का जमावड़ा, हादसों का खतरा
नैनीताल, अगस्त 24 -- Nainital News: भवाली। नगर की सड़कों पर लावारिस मवेशियों का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना है। भवाली-नैनीताल मार्ग समेत अन्य सड़कों पर गाय-बैल अक्सर बीच सड़क पर बैठे या घूमते नजर आते हैं। इससे अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में हादसे का खतरा बना रहता है। रात में स्थिति और गंभीर हो जाती है। नगर पालिका के ईओ सुधीर कुमार ने बताया कि आवारा मवेशियों को पकड़कर लगातार गोसदन भेजा जा रहा है। पशु मालिकों का पता चलने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। गोरक्षक जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि नगर पालिका के सहयोग से अभियान चलाकर गोवंश को गोसदन भेजने के साथ पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.