Nainital News: भवाली-भीमताल मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग
नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: भवाली। पर्यटन सीजन में भवाली-भीमताल मार्ग पर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा न होने से पर्यटकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जाम लगने के दौरान घंटों वाहनों में फंसे लोगों के लिए यह समस्या और गंभीर हो जाती है। शौचालय के अभाव में कई लोग सड़क किनारे और दुकानों के आसपास गंदगी कर रहे हैं, जिससे स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वरिष्ठ व्यापारी संजीव भगत व व्यापारियों ने प्रशासन से भवाली-भीमताल मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर अस्थायी या स्थायी सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.