नैनीताल, जुलाई 6 -- Nainital News: भवाली। मुख्य बाजार क्षेत्र में रोजाना लग रहे घंटों लंबे जाम से स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे और मरीज बेहद परेशान हैं। बाईपास बनने के बावजूद संकरी सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े वाहनों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात लगातार बाधित हो रहा है। व्यापारी सतीश पंत सहित स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ट्रैफिक प्रबंधन सुचारु करने और अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...