नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: भवाली। नगर के श्यामखेत क्षेत्र में बुधवार को एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सिलेंडर से तेज लपटें उठते देख परिजनों ने सूझबूझ दिखाई और उसे तत्काल उठाकर घर से बाहर फेंक दिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। श्यामखेत निवासी अमित राय पुत्र शंकर राय के घर में बुधवार को अचानक गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में आग लग गई थी। आग तेजी से भड़कने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों द्वारा सिलेंडर को तुरंत घर से बाहर निकाले जाने से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना मिलते ही चीता पुलिस के जवान नरेंद्र मेहता और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सिलेंडर को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लेकर जांच की। स्थानीय लोगों के अनुसार, रेगुलेटर में आग लगने के बाद लपटें ...