Nainital News: भवाली के अथर्व ने निनाद संगीत महोत्सव के फिनाले में जगह बनाई
नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नैनीताल जिले के भवाली निवासी अथर्व मेहता ने अपनी प्रतिभा के दम पर 62वें निनाद संगीत महोत्सव के तहत आयोजित अखिल भारतीय पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत प्रतियोगिता के फिनाले में जगह बनाई है। अथर्व का चयन व्यक्तिगत प्रतिभागी के रूप में हुआ है। प्रतियोगिता का फिनाले 28 और 29 नवंबर को आगरा में आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित प्रतिभागियों को अपनी संगीत प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। फिनाले में प्रतिभागियों को तबला अथवा हारमोनियम की संगत के साथ प्रस्तुति देनी होगी। प्रतिभागी अपने संगतकार को साथ ला सकेंगे, जबकि पूर्व सूचना देने पर आयोजकों की ओर से भी संगतकार की व्यवस्था की जा सकती है। अथर्व मेहता का फिनाले के लिए चयन होना भवाली क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। अब सभी की निगाहें आगरा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.