नैनीताल, जुलाई 15 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। सेनिटोरियम क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान के लिए बुधवार को पालिकाध्यक्ष पंकज आर्या ने जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें पेयजल व्यवस्था को लेकर चर्चा और समस्या के स्थायी समाधान को आवश्यक कार्यों का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यदि क्षेत्र में नए पानी के टैंक, पाइपलाइन विस्तार, मरम्मत या अन्य किसी तकनीकी कार्य की आवश्यकता है तो उसका स्टीमेट तैयार किया जाए। भरोसा दिलाया कि पालिका इस कार्य में जल संस्थान को सहयोग प्रदान करेगी, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द पेयजल संकट से राहत मिल सके। कहा कि गर्मियों और मानसून के दौरान श्यामखेत-रेहड़ सेनिटोरियम क्षेत्र के लोगों को पेयजल की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विभागीय समन...