Nainital News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नैनीताल में निकलेगी शोभा यात्रा
नैनीताल, अक्टूबर 23 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। भगवान वाल्मीकि मंदिर समिति तल्लीताल की ओर से शरद पूर्णिमा पर 26 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान वाल्मीकि मंदिर तल्लीताल से वाल्मीकि आश्रम मल्लीताल तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इधर, शुक्रवार को ध्वज पूजन, आरती व प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह रहे। समिति के महासचिव संजय सिरोही ने बताया कि आज शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की मौजूदगी में होगी। रविवार को रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ वाल्मीकि समाज नैनीताल के अध्यक्ष सरपंच गिरीश भैय्या एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rampur News: 27 अक्टूबर को निकलेगी भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.