Nainital News: भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ संपन्न
नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: गरमपानी। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गरमपानी के शांति मंदिर में आयोजित अखंड रामायण पाठ का गुरुवार को समापन हो गया। यज्ञ, हवन एवं विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। भंडारे में क्षेत्र के 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना करना था। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.