Nainital News: ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने सुनी समस्याएं
नैनीताल, अगस्त 12 -- Nainital News: भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बुधवार को नियमित साप्ताहिक जनसंवाद दिवस के तहत कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया। साथ ही पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, विद्युत आपूर्ति और जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने पाइपलाइनों की मरम्मत, मानसून के दौरान सुचारू जलापूर्ति, सड़कों के गड्ढे भरने और ठप योजनाओं को जल्द शुरू करने की मांग की। वहीं बिजली कटौती रोकने, पुराने व ढीले तारों को बदलने और लटके विद्युत पोल व ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.