Nainital News: ब्लैक फिल्म लगी कारें लेकर घूम रहे तीन पर्यटकों पर कार्रवाई
नैनीताल, जुलाई 21 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में वाहनों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे तीन पर्यटकों का पुलिस ने चालान कर तीनों वाहनों से ब्लैक फिल्म उतरवाई। तल्लीताल पुलिस को चेकिंग के दौरान मंगलवार को तीन कारों में ब्लैक फिल्म लगी मिली। पुलिस ने चालकों से फिल्म हटाने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि पटना निवासी अनिल कुमार, चंडीगढ़ निवासी सुदर्शन पुरी और दिल्ली निवासी शुभम कुमार का चालान कर शीशों पर से ब्लैक फिल्म उतरवाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.