नैनीताल, नवम्बर 7 -- Nainital News: नैनीताल। बोट हाउस क्लब की प्रबंध समिति के चुनावी क्रि्रकया के तहत 11 से 13 नवंबर तक ई-वोटिंग होगी। इसमें वो सदस्य वोट डाल सकेंगे, जो किसी कारणवश मतदान के दिन चुनाव स्थल पर नहीं पहुंच पाएंगे।नैनीताल बोट हाउस क्लब की प्रबंध समिति के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नौ सदस्यों के पदों के लिए 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे से क्लब परिसर में बैट आधारित इलेक्ट्रॉपिक मतदान कराया जाएगा। चयनित सदस्यों में से सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव का चुनाव किया जाएगा। क्लब की वार्षिक आम सभा (एजीएम) 14 नवंबर को ही आयोजित। भौतिक और रिमोट ई-वोटिंग के परिणामों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी की ओर से एजीएम समाप्त होने के तीन कार्यदिवस के भीतर की जाएगी। यह भी पढ़ें- Nainital News: बोट हाउस क्लब प्रबंध समिति के चुनाव में 10 नामांकन वै...