नैनीताल, नवम्बर 5 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। बोट हाउस क्लब के पूर्व प्रबंधन के खिलाफ कथित अनियमितताओं को लेकर क्लब के कुछ सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में सदस्यों ने गुरुवार को बोट हाउस क्लब में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। सदस्यों ने कुमाऊं आयुक्त एवं बोट हाउस क्लब के अध्यक्ष दीपक रावत को ज्ञापन सौंपकर पूर्व प्रबंधन के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और सदस्यता संबंधी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। आरोप लगाया गया है कि पिछले वर्ष पूर्व प्रबंधन समिति ने अपने कार्यकाल के दौरान मनमाने ढंग से निर्णय लिए। क्लब के नियमों की अनदेखी करते हुए सदस्यता संबंधी प्रक्रियाओं में अनियमितताएं की गईं। साथ ही निर्धारित शुल्क से कम धनराशि लेकर अपात्र व्यक्तियों को सदस्यता प्रदान करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। सदस्यों का कह...