Nainital News: बेतालघाट डिग्री कॉलेज के पीटीए अध्यक्ष बने अल्ताब शाह
नैनीताल, अक्टूबर 15 -- Nainital News: गरमपानी। शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अल्ताब शाह को अभिभावक शिक्षक संघ का अध्यक्ष, ललित को कोषाध्यक्ष, ममता पांडे को सचिव चुना गया। वहीं इरम बेनजीर को छात्रा कैंपस एंबेसडर और सुनील बिष्ट को छात्र कैंपस एंबेसडर नियुक्त किया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य व नोडल अधिकारी डॉ. तरुण कुमार आर्य के निर्देशन में मतदाता साक्षरता क्लब का भी गठन किया गया। यहां डॉ. जयति दीक्षित, संयोजक ममता पांडे, डॉ. ईप्सिता सिंह, डॉ. निर्मला, संतोष भारती, भास्करानंद पंत, सपना आर्या, मुकेश, अनिल, ललित, प्रेमा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.