नैनीताल, जुलाई 28 -- Nainital News: नैनीताल। नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी नेम प्लेट लगे वाहनों का संचालन लगातार बढ़ रहा है। इन वाहनों पर प्रेस, अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि समेत विभिन्न पदों के नाम की नेम प्लेट लगाकर लोग खुलेआम आवागमन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऐसे वाहन चालक टोल टैक्स और पुलिस की कार्रवाई से बचने के साथ ही आम लोगों पर धौंस जमाने का प्रयास करते हैं। इस संबंध में तल्लीताल चौकी के एसआई सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल इस प्रकार की कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। बावजूद इसके फर्जी नेम प्लेट लगे वाहनों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: एक अगस्त से नैनीताल की मालरोड बनेगी 'नो हॉर्निंग जोन' जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी...