नैनीताल, जुलाई 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और बरेली के 25 विद्यालयों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। दो दिनों तक सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए।पदकों के आधार पर बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल ने 26 स्वर्ण और 16 रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैम्पियन बना। वुडब्रिज स्कूल, भवाली-भीमताल 22 स्वर्ण और 15 रजत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। आर्यमन विक्रम बिड़ला मंदिर इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी 15 स्वर्ण व 10 रजत के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम चौथे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में बेस्...