Nainital News: बिजली कनेक्शनों की जांच में छह में मिली अनियमितता
नैनीताल, अक्टूबर 5 -- Nainital News: नैनीताल। बिजली कनेक्शनों में अनियमितताओं की जांच के लिए ऊर्जा निगम ने रविवार देर शाम मल्लीताल क्षेत्र में अभियान चलाया। अधिशासी अभियंता एसके सहगल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने 10 बिजली कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान छह कनेक्शनों में अनियमितताएं मिलीं।एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि अनियमितता पाए गए कनेक्शनों का नियमानुसार असेसमेंट किया जाएगा। जिसके आधार पर संबंधित मामलों में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी और कनेक्शनों में अन्य अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.