Nainital News: बाल कलाकारों ने राम भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी
नैनीताल, अक्टूबर 26 -- Nainital News: नैनीताल। हनुमानगढ़ी मंदिर में सोमवार को श्रीराम सेवक सभा नैनीताल के बाल कलाकारों ने हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान आरती और राम भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों से मंदिर परिसर राममय हो गया। बाल कलाकारों ने कण-कण में श्रीराम, हमारे साथ रघुनाथ तो और श्री रामचंद्र कृपालु भज मन समेत भये प्रकट कृपाला, दीनदयाला जैसे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। भुवन बिष्ट, राहुल जोशी और युवराज सिंह ने संगीत दिया। कार्यक्रम के अंत में हनुमानगढ़ी मंदिर समिति के प्रबंधक एमपी सिंह, शैलेन्द्र साह, आयुष भंडारी और दीपक ने बाल कलाकारों को प्रसाद वितरित किया। यहां राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, अशोक साह, विमल, भुवन बिष्ट, मिथिलेश पांडे, अतुल साह, हरीश राणा, दीपक साह, आनंद बिष्ट, राहुल जोशी, रक्षित साह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.