नैनीताल, अगस्त 3 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट और सचिव संजय सुयाल के अनुरोध पर बार भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन की स्थिति और अधिवक्ताओं को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। बार भवन पहुंचने पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने विधायक का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं ने बार भवन के सुदृढ़ीकरण और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी। विधायक सरिता आर्या ने विधायक निधि से बार भवन के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: चुंगी कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से जिला बार ...