Nainital News: बारिश में भी मंडी में उमड़ी भीड़, सब्जियों के दाम बढ़े
नैनीताल, सितम्बर 7 -- Nainital News: नैनीताल। तेज बारिश के बावजूद सोमवार सुबह नैनीताल की सब्जी मंडी में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते सब्जियों की आवक प्रभावित होने से दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। सब्जी विक्रेता दीपक कोरंगा ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों से सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। इसका असर कीमतों पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते सप्ताह 40 रुपये किलो बिक रहा टमाटर अब 60 रुपये किलो पहुंच गया है। इसी तरह आलू 30 से बढ़कर 35, प्याज 35 से 45, शिमला मिर्च 60 से 90 और लौकी 30 से बढ़कर 50 रुपये किलो बिक रही है। बारिश का दौर जारी रहने पर सब्जियों के दाम और बढ़ने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.