Nainital News: बारिश में फिर ठप हुआ शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग
नैनीताल, सितम्बर 28 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। लगातार बारिश के बीच शहीद बलवंत सिंह रोड एक बार फिर मलबा आने से बंद हो गई। काली मिट्टी के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबे की चपेट में आने से सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई। मार्ग को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाई है। हालांकि, पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिरने के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है। विभाग की टीम जेसीबी से मलबा हटाती है, लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा मलबा सड़क पर आ जाता है। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: रज्युड़ा के पास मलवा आने से सड़क बंद इससे यातायात सुचारू करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इस स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.