Nainital News: बारिश के मौसम में बच्चों पर वायरल और रैशेज का बढ़ा असर
नैनीताल, जुलाई 28 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। बारिश और वातावरण में बढ़ी नमी का असर बच्चों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। बीडी पांडे अस्पताल में इन दिनों वायरल संक्रमण और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ रही है।अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 से अधिक बच्चे उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें करीब 50 प्रतिशत बच्चे वायरल संक्रमण से ग्रसित हैं, जबकि रोजाना तीन से चार बच्चे त्वचा पर रैशेज, खुजली और फंगल संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र मेर ने बताया कि बरसात के मौसम में बच्चों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। यदि बच्चे को तेज बुखार, लगातार खांसी, त्वचा पर रैशेज, खुजली या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। डॉ. मेर ने अभिभावकों से अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.