नैनीताल, सितम्बर 27 -- Nainital News: भवाली। कई दिनों से लगातार जारी बारिश के बावजूद रविवार को कैंची धाम में आस्था का सैलाब देखने को मिला। कैंची धाम के सिक्योरिटी सुपरवाइजर बिनोद कुमार ने बताया कि देर शाम तक करीब 26 हजार श्रद्धालुओं ने नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान अल्मोड़ा हाईवे पर रुक-रुक कर जाम भी लगता रहा। लगातार हो रही भारी बारिश भी श्रद्धालुओं के कदम नहीं रोक सकी। रविवार दोपहर बाद बारिश तेज होने पर भी बड़ी संख्या में लोग छाता लेकर दर्शन को पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही देर शाम तक बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...