नैनीताल, अगस्त 29 -- Nainital News: गरमपानी। हल्द्वानी से शनिवार को खैरना जा रही बाइक पर पीछे बैठी सकीला पत्नी नरुद्दीन, निवासी खैरना अचानक अनियंत्रित होकर झूला पुल के पास सड़क पर गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से घायल महिला को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...