Nainital News: बलियानाला ट्रीटमेंट कार्य में बारिश का अड़ंगा
नैनीताल, जुलाई 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। मानसून की भारी बारिश के चलते बलियानाला क्षेत्र में चल रहा ट्रीटमेंट और रोकथाम का कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि नाले के निचले हिस्सों में भूस्खलन का खतरा बढ़ने के कारण वहां निर्माण कार्य पहले ही स्थगित कर दिया गया था।उन्होंने जानकारी दी कि परियोजना का लगभग 90 फीसदी निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। जिन हिस्सों में काम संभव है, वहां कार्य जारी रखा जा रहा है। बारिश का मौसम खत्म होते ही और जमीनी हालात अनुकूल होते ही शेष कार्य दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। डीके सिंह ने कहा कि यह कदम श्रमिकों की सुरक्षा और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। मानसून के दौरान नाले में जलस्तर बढ़ने और मिट्टी के कटाव की आशंका को देखते हुए यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.