Nainital News: बलियानाला क्षेत्र में बढ़ीं भू-धंसाव की आशंकाएं
नैनीताल, सितम्बर 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। बलियानाला क्षेत्र के आलू खेत और कृष्णापुर में भू-धंसाव और भूस्खलन की स्थिति को लेकर खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग और प्रशासन की टीम ने दोनों क्षेत्रों का निरीक्षण किया। कृष्णापुर के मोटा पानी के पास बलियानाला उपचार कार्य की सीमा से बाहर पहाड़ी में लंबी और गहरी दरारें मिलीं। दरारें मुख्य सड़क के समीप तक पहुंच रही हैं। अधिकारियों के अनुसार समय रहते भू-तकनीकी उपचार न होने पर बलियानाला उपचार परियोजना, आसपास की आबादी और वीरभट्टी-कृष्णापुर संपर्क मार्ग को नुकसान पहुंच सकता है।वहीं, आलू खेत में हालिया भूस्खलन का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने त्वरित रोकथाम और स्थिरीकरण कार्य की जरूरत बताई। यह भी पढ़ें- बारिश से सड़कें डेंजर जोन में, मंगोली-थापला-जलालगांव मोटर मार्ग धंसा भूस्खलन से कैला खान ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.