Nainital News: बबियाड़-टपुवा-दुदुली मार्ग का एक सप्ताह में शुरू हो जीर्णोद्धार: मनोज शर्मा
नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: भीमताल। धारी ब्लॉक की बबियाड़ ग्रामसभा में बबियाड़-टपुवा-दुदुली मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सड़क की हालत खराब है। दो बार धरना देने और प्रशासन के आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में जीर्णोद्धार शुरू नहीं हुआ तो वह अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने आत्मदाह की भी चेतावनी दी। मनोज शर्मा ने चांफी-पदमपुरी-धानाचूली मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स और पैचवर्क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों पर डामरीकरण के नाम पर केवल चुनावी रंग-रोगन हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.