Nainital News: बच्चों ने फैन्सी ड्रेस और मॉडल से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश
नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत नैनीताल के जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में बुधवार को फैन्सी ड्रेस एवं संरक्षण मॉडल डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन प्राणी उद्यान के निदेशक एवं नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार के निर्देशन में किया। पहले सत्र में एक से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें नन्हे विद्यार्थियों ने वन्य प्राणियों की वेशभूषा में प्रस्तुति देकर वन्यजीवों के संरक्षण और उनके प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Almora News: बच्चों ने लिया वन्यजीव सुरक्षा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.