नैनीताल, जुलाई 11 -- Nainital News: नैनीताल। पूर्णानंद राजकीय इंटर कॉलेज चाफी में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें सचिव पारुल थपलियाल ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का भविष्य युवाओं को सशक्त बनाने और बढ़ते संसाधनों पर दबाव को नियंत्रित करने पर केंद्रित है। इसका मुख्य लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में निवेश करके युवाओं की उम्मीदों को पूरा करना है, ताकि वे एक बेहतर, संतुलित और खुशहाल दुनिया बना सकें। शिविर में सचिव ने नशा उन्मूलन, साइबर अपराध आदि विषय पर भी जानकारी दी। पौधरोपण भी किया। प्रधानाचार्य किशोर कुमार, पीएलवी नवाब खान आदि मौजूद रहे। शिविर के बाद सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं प्राधिकरण सचिव नैनीताल पारुल थपलियाल ने विकास भवन भीमताल में स्थित वेलेज लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किय...