नैनीताल, नवम्बर 25 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। काशीपुर के ग्राम जुड़का कुंडेश्वरी में राज्य सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बिना फैक्ट्री लगाए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने संबंधित कंपनी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने मैसर्स वे टू हाईट प्राइवेट लिमिटेड से चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने क्षेत्रवासियों और अधिवक्ता कृपाल सिंह की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि फैक्ट्री के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: आरा मशीनों के संचालन पर दो हफ्ते में नीति पेश करे सरकार : हाईकोर्ट याचिका में कहा गया है कि ग्राम जुड़का कुंडेश्वरी, काशीपुर...