Nainital News: बंपर ड्रॉ के साथ ग्रामीण हिमालय हाट का समापन
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: भवाली/गरमपानी, हिटी। रामगढ़ के सतोली में आरोही संस्था की ओर से आयोजित पांच दिवसीय 23वें ग्रामीण हिमालय हाट-2026 का मंगलवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, बाल प्रतियोगिताओं और बंपर ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा के साथ समापन हो गया। मेले में स्थानीय संस्कृति, ग्रामीण प्रतिभाओं और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों को आधार संशोधन जैसी जनसेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। मेले के चौथे दिन स्वरचना कला समिति, नथुवाखान के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिव तांडव की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तराखंड की लोक परंपराओं पर आधारित कार्यक्रमों ने आयोजन को खास बनाया। बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में नन्हे प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.