नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने शनिवार को जिला कारागार नैनीताल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस उन्होंने निरुद्ध बंदियों के रहन-सहन, खानपान, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, वातावरण एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और भोजन की गुणवत्ता, मिलने वाली सुविधाओं तथा विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की।शोमिता बिस्वास ने कहा, कि बंदियों के मानवाधिकारों का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। जेल में सभी बंदियों को नियमानुसार पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण, समय पर चिकित्सा सुविधा और विधिक सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों के कल्याण, कौशल विकास, शिक्षा एवं पुनर्वास के लिए चलाई जा...