नैनीताल, अक्टूबर 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से नैनीताल बैंक के सहयोग से रविवार को स्व. डॉ. सुषमा शाह की स्मृति में सीआरएसटी इंटर कॉलेज में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। सब जूनियर वर्ग में मोहनलाल शाह बाल विद्या मंदिर की दिशानी शाह ने पहले, बसंत वैली पब्लिक स्कूल की कायरा ने दूसरा और होली अकादमी की लक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल की आइजा पहले, उमा लवली स्कूल की सुमैया दूसरे और बिशप पब्लिक स्कूल की लक्षिता तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में उमा लवली स्कूल की सलमानी जरिया पहले, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल की जारिया दूसरे और उमा लवली स्कूल के भावेश तीसरे स्थान पर रहीं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगकर्मी प्रभात गंगोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ...