Nainital News: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता चार अक्टूबर को होगी
नैनीताल, सितम्बर 28 -- Nainital News: नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक सोमवार को अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि क्लब की ओर से स्वर्गीय सुषमा साह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता चार अक्तूबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में तीन से छह वर्ष तक के बच्चे सब-जूनियर, सात से 11 वर्ष तक जूनियर और 12 से 15 वर्ष तक के प्रतिभागी सीनियर वर्ग में शामिल होंगे। प्रतियोगिता सभी के लिए खुली रहेगी। प्रत्येक स्कूल से अधिकतम 10 बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए रानी साह को संयोजक तथा प्रेमा अधिकारी और दीपिका बिनवाल को सह संयोजक बनाया गया है। सचिव प्रगति जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.