Nainital News: फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएसएसवी रेड और ब्लू की जीत
नैनीताल, सितम्बर 8 -- Nainital News: नैनीताल। तृतीय इंटर स्कूल 9-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बीएसएसवी रेड और सनवाल स्कूल की टीम आमने-सामने रही। बीएसएसवी रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे मैच में बीएसएसवी ब्लू और सेंट मैरी कॉन्वेंट के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बीएसएसवी ब्लू ने एक गोल के अंतर से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। आज बुधवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में सैनिक ए और सैनिक बी की टीम आमने-सामने होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सनवाल स्कूल और ऑल सेंट्स कॉलेज के बीच मुकाबला होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.