नैनीताल, अगस्त 11 -- Nainital News: नैनीताल l डीएसए नैनीताल की ओर से आयोजित शहर की प्रतिष्ठित 103वीं लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कड़ी टक्कर के बाद चार सर्वश्रेष्ठ टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें बुल्स इलेवन, फास्ट आयरपाटा, गैलेक्सी एफसी और किलर एफसी है। अब इन चारों के बीच ट्रॉफी के लिए सीधा मुकाबला होगा। डीएस के महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि 16 अगस्त को बुल्स इलेवन और फास्ट आयरपाटा की बीच मुकाबला खेला जाएगा l 17 अगस्त को गैलेक्सी एफसी और किलर एफसी के बीच मुकाबला खेला जाएगा l प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला 19 अगस्त को खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: शेरवुड और मॉडर्न स्कूल के बीच होगा सॉकर टूर्नामेंट का फाइनल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...