नैनीताल, जुलाई 10 -- Nainital News: नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। जिसमें फाल्कन इलेवन और यूनाईटेड एफसी ने जीत दर्ज की। पहले मैच में फाल्कन इलेवन ने यूके ब्वॉइज को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल आदिल ने दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में यूनाइटेड एफसी का मुकाबला शीला माउंट सीनियर से हुआ। इस मैच में भी स्कोर 1-0 रहा, जहां यूनाइटेड एफसी ने जीत दर्ज की। टीम के लिए विजयी गोल रवि ने किया। मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इस दौरान महासचिव मनोज जोशी के साथ पवन खड़ाययत, शैलेंद्र बर्गली, खीमराज देउपा, धर्मेन्द्र शर्मा, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह, जलज वर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...