नैनीताल, अक्टूबर 24 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार आर्या को विश्वविद्यालय का शोध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की स्वीकृति के बाद कुलसचिव प्रो. रितेश साह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. महेश चंद्र आर्या और जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. दीपक कुमार आर्या को शोध एवं प्रसार का उप निदेशक बनाया गया है। गणित विभाग की डॉ. अनीता कुमारी को इक्वल ऑपर्च्युनिटी सेल का निदेशक नियुक्त किया गया है। रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. मो. सुहेल जावेद, जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. दीपक कुमार आर्या और हिंदी विभाग के डॉ. मथुरा इमलाल को ईओसी का सदस्य बनाया गया है। वहीं, संगीत विभाग के डॉ. अशोक कुमा...