नैनीताल, अक्टूबर 10 -- Nainital News: भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल के गणित, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. बीपी जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्हें वर्ष 2026 की वैश्विक रैंकिंग में विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं में स्थान मिला है। यह उपलब्धि उन्होंने लगातार तीसरे वर्ष हासिल की है। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर स्कोपस के सहयोग से तैयार इस प्रतिष्ठित सूची में प्रो. जोशी का वर्ष 2024, 2025 और 2026 में लगातार शामिल होना उनके निरंतर शोध, अकादमिक उत्कृष्टता और गणित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है। प्रो. जोशी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर के निदेशक ने उन्हें बधाई देते हुए उनके शोध के प्रति समर्पण की सराहना...