नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित समाज शास्त्र विभाग में प्रो. दीपक पालीवाल को विभागाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की संस्तुति पर कुलसचिव प्रो. रितेश साह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रो. दीपक पालीवाल समाजशास्त्र के वरिष्ठ शिक्षाविद् हैं। उन्हें अध्यापन, शोध और शैक्षणिक प्रशासन का व्यापक अनुभव है। कुमाऊं विवि में कार्यभार ग्रहण करने से पहले वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। इससे पूर्व उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, नैनीताल में भी विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्व निभाए हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: कुमाऊं विवि के दो शोधार्थियों को...