Nainital News: प्राथमिक विद्यालय पाटा की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का आंदोलन शुरू
नैनीताल, जुलाई 10 -- Nainital News: मुक्तेश्वर, संवाददाता। रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटा-खपराढ़ की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। यूकेडी के प्रदेश संगठन मंत्री चंदन सिंह लोधियाल, कमल गौड़ और दीपक गौड़ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। ग्रामपंचायत सतबुंगा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटा-खपराढ़ में ग्रामीणों ने यूकेडी प्रदेश संगठन मंत्री लोधियाल की अगुवाई में धरना शुरू किया। लोधियाल ने कहा कि पांच कक्षों वाला विद्यालय 1995 में बना था, जिसकी हालत अब जर्जर हो चुकी है। विद्यालय की दीवारों पर जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं। छत से प्लास्टर गिर रहा है, छत भी टपक रही है। हालत इतनी खराब है कि दीवारों पर सीलन भी है। ग्रामीण लंबे समय से विद्यालय के नए भवन की मांग कर रहे हैं। प्रशासन को शिकायत के बावजूद कोई का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.