Nainital News: पोषण माह के समापन पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
नैनीताल, अक्टूबर 10 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। जन मिलन केंद्र नैकाना तल्ला रामगढ़ में बाल विकास परियोजना के तहत शनिवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई, जबकि तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। 10 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता और पांच महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की। ब्लॉक प्रमुख दीप कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। बाल विकास परियोजना अधिकारी पार्वती कोरंगा ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभ उठाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में एबीडीओ सुंदर सिंह बसेड़ा, ग्राम प्रधान रेखा बिष्ट, तुलसी जोशी, सुपरवाइजर रचना, बाल विकास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.